फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water entered eight of the city's electrical substations.

Budaun News: शहर के आठ विद्युत उपकेंद्रों में भरा पानी

Thu, 02 Jul 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Water entered eight of the city's electrical substations.
शहर के पनवाड़ी में ​स्थि​ति विद्युत उपकेंद्र में पानी में डूबा ट्रांसफार्मर। संवाद
बदायूं। मूसलाधार बारिश से शहर के आठ विद्युत उपकेंद्रों में जलभराव हो गया। इससे शहर की बिजली आपूर्ति सुबह छह बजे से प्रभावित हो गई। शाम चार बजे के बाद पानी घटने पर आपूर्ति सुचारु की जा सकी। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पनवड़िया उपकेंद्र परिसर में घुटनों तक पानी भर गया था। इस कारण शहर के बड़े हिस्से में आपूर्ति सुबह करीब छह बजे बंद कर दी गई। विद्युत अधिकारियों ने अपराह्न करीब दो बजे शहर में निरीक्षण के बाद जलभराव कम होने पर विद्युत सप्लाई चालू करने का काम शुरू किया। उधर, विद्युत उपकेंद्रों पर पानी का स्तर कम होते ही तकनीकी टीमों ने उपकरणों की जांच की। जरूरी चीजें सुखाई गईं। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से फीडर शुरू किए गए।
विज्ञापन

कई इलाकों में लाइनों पर पेड़ की डाल गिरने और जंपर टूटने से फॉल्ट आ गए थे। अवर अभियंताओं व लाइनमैन की टीमों ने पेट्रोलिंग कर फॉल्ट चिह्नित कर मरम्मत कराई। एक-एक कर फॉल्ट दुरुस्त होने के बाद शाम 4 बजे तक ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रथम नीरज ने बताया कि आठ उपकेंद्रों में पानी भरने और शहर में जगह-जगह जलभराव होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जेई और लाइनमैनों के निरीक्षण करने के बाद विद्युत सप्लाई शुरू की गई।


दो घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
उसावां। बारिश के बंद होने के बाद कस्बे की आपूर्ति पूर्वाह्न 11:45 बजे ठप हो गई। कारण, केबल का जलना रहा। बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे के बाद तीन जगहों पर जली केबल ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू की। संवाद


33 केवी लाइन के केबल बॉक्स में भरा पानी



बदायूं। नवादा विद्युत उपकेंद्र से मीराजी चौकी उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए लाइन के केबल बॉक्स में पानी भर जाने से फॉल्ट आ गया। इस कारण मीराजी उपकेंद्र से आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इस दौरान मोहल्ला मीराजी चौकी, पथिक चौक, विजयनगर, टिकटगंज, शहबाजपुर आंशिक, कूंचा पांडा, चौबे मोहल्ला, मिर्चाटोला, पटियाली सराय के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन ठीक की। शाम चार बजे के आसपास सप्लाई शुरू हो सकी। संवाद

शहर के पनवाड़ी में स्थिति विद्युत उपकेंद्र में पानी में डूबा ट्रांसफार्मर। संवाद

शहर के पनवाड़ी में स्थिति विद्युत उपकेंद्र में पानी में डूबा ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed