फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Warrants of seven people, two arrested in the ruckus on the eight-year-old Hanuman Jayanti

आठ साल पुराने बवाल के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Warrants of seven people, two arrested in the ruckus on the eight-year-old Hanuman Jayanti
उझानी (बदायूं)। करीब आठ साल पहले हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में टकराव और मारपीट के मामले में सात लोगों के वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

मामला सन 2013 का है। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की देखरेख में हनुमान शोभायात्रा के दौरान बिल्सी रोड मार्केट में जमकर बवाल हुआ था। इसके चलते शोभायात्रा भी रोकनी पड़ गई थी। मारपीट और पथराव के दौरान दोनों पक्ष के कई लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 35 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा आदि की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों में अधिकतर कोर्ट में तारीख करते रहे लेकिन सात लोग पेश नहीं हुए। इसके बाद पिछले दिनों कोर्ट ने सात लोगों के खिलाफ वारंट जारी कर दिए। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस पर सोंटी और छुटका को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कराने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। इधर, सोंटी के परिजन ने बताया कि उसका नाम बेवजह शामिल कर दिया गया था। बाकी की गिरफ्तारी को दबिशे दिए जाने से उनमें खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed