फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Warning to BLO on negligence, one day's salary will be deducted

Budaun News: लापरवाही पर बीएलओ को चेतावनी, कटेगा एक दिन का वेतन

Sun, 06 Aug 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Warning to BLO on negligence, one day's salary will be deducted
दातागंज के क्षेत्र के गांव ढिलवारी में निरीक्षण के दौरान बीएलओ व सुपरवाइजर को दिशा-निर्देश देते
बदायूं दातागंज। डीएम मनोज कुमार द्वारा ग्राम ढिलवारी के निरीक्षण के दौरान अविवादित विरासतों का सत्यापन व विशेष पुनरीक्षण अभियान के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर बीएलओ को चेतावनी देने व मानदेय काटने, विरासत दर्ज करने में देरी होने पर लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जिले में सभी अविवादित विरासतों को दर्ज करने के लिए 30 मई से 31 जुलाई 2023 तक अभियान चलाया गया। इसका सत्यापन प्राथमिक विद्यालय ढिलवारी में सभी ग्रामवासियों के समक्ष किया। इस दौरान डीएम ने बताया कि एक अविवादित विरासत जिसमें स्वर्गीय सत्येंद्र के एक वर्ष पूर्व मृत्यु होने व उनके पिता स्वर्गीय चंद्रपाल की करीब 12 वर्ष मृत्यु होने के बाद भी अविवादित विरासत दर्ज करने में देरी हुई, इस पर नाराजगी व्यक्त की गई। वहीं डीएम ने एसडीएम दातागंज को निर्देशित किया कि इसकी पूर्ण जांच कर अपनी सुस्पष्ट आख्या दें। साथ ही पाया कि ग्राम में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर सत्यापन नहीं कर रहे हैं। इस पर डीएम ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित बीएलओ को चेतावनी जारी करने व उनका शनिवार का मानदेय काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed