Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Warning issued of a work boycott if honorarium is not increased

Budaun News: मानदेय न बढ़ने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

Sat, 28 Nov 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Warning issued of a work boycott if honorarium is not increased
बदायूं के विकास भवन में धरना प्रदर्शन करते रोजगार सेवक व कर्मचारी। संवाद
बदायूं। वीबी-जी राम जी कर्मचारी कल्याण संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिले के मनरेगा कर्मियों ने विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी, सीडीओ को ज्ञापन देकर शासन स्तर पर लंबित मानव संसाधन नीति के निर्धारण एवं मानदेय में वृद्धि की मांग की। अन्यथा की स्थिति में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन


रोजगार सेवक संघ के जिला संयोजक श्यामवीर सिंह ने विगत 16 वर्षों से कर्मियों की मानव संसाधन नीति का निर्धारण नहीं किया है। न ही मानदेय में ही कोई वृद्धि की गई है। मनरेगा संघ के जिलाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्राप्त मानदेय अत्यंत न्यून है, जबकि अक्टूबर 2026 में महंगाई दर खुदरा 6.09 प्रतिशत और थोक महंगाई दर 12.29 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

इस महंगाई में चिकित्सकीय सुविधा, सामाजिक सुरक्षा के अभाव में पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाना कठिन हो गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष के अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज एकत्र हुए हैं। मांगें पूरी नहीं हुईं तो तीन दिसंबर से प्रदर्शन करेंगे। पदाधिकारियों का आरोप है कि विभाग की ओर से विसंगति पूर्ण प्रस्तावित मानदेय वृद्धि के लिए प्रेषित किया गया है, जो स्वीकार योग्य नहीं है। इस मौके पर हरिनंदन शाक्य, शैलेश उपाध्याय, दिनेश कुमार, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed