फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wanted to kill wife to sell the house

Budaun News: मकान बेचने के लिए चाह रहा पत्नी की हत्या करना

Sun, 11 May 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Wanted to kill wife to sell the house
बदायूं। पत्नी ने अपने ही पति पर हत्या की धमकी व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि उसे मारकर पति मकान बेचना चाहता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मोहल्ला नेहनगर निवासी भगवानश्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी करीब 17-18 वर्ष पहले कुंवरगांव थानाक्षेत्र के गांव अर्सिस बर्खिन निवासी मनोज पुत्र सुरेश से हुई थी। मनोज इफ्को फैक्टरी सेंधा चापट, आंवला (बरेली) में नौकरी करता है। शादी के बाद से अब तक कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ है। इस वजह से उसने अपनी सगी छोटी बहन अंजीरश्री की शादी दस साल पहले पति मनोज से करा दी थी। बहन पर दो लड़के देवांश, श्रेयांश हैं। दोनों ही बहनें अपने पति के साथ बदायूं में रह रहीं हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि पति जुआरी किस्म का है। आए दिन दोनों के साथ मारपीट करता है। उसकी हत्या करके उसका मकान पवनेश व परमेंद्र को बेचना चाहता है। आरोप है कि आठ मई की शाम करीब छह बजे उसका पति अपने साथी पवनेश व परमेंद्र के साथ दीवार तोड़कर घर में घुस आया और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। तीनों मरा समझकर घर में बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। जब पड़ोसन को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को बुलाया। इस दौरान उसकी मां व भाई मौके पर आ गए। गंभीर हालत में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed