फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wall erected on Sot river bridge, traffic completely closed

Budaun News: सोत नदी के पुल पर खड़ी की दीवार, आवागमन पूरी तरह से बंद

Sun, 08 Dec 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Wall erected on Sot river bridge, traffic completely closed
बिसौली क्षेत्र के सोत नदी पर बने पुल पर लगाई जा रही दीवार। संवाद
बदायूं/बिसौली। सोतनदी पर बने पुल के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को दीवार खड़ी कर दी है। अब कोई भी वाहन पुल से नहीं निकल सकेगा। बीते दो दिन से आवागमन बंद करने के बाद भी राहगीरों ने डिवाइडर के पत्थर हटाकर आवागमन जारी रखा था। इसके बाद अधिकारियों ने दीवार खड़ी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

बिसौली से रानेट होते हुए कछला को जाने वाली सड़क पर सोतनदी के ऊपर पुल बना हुआ है। 50 साल पुराना पुल जर्जर हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस पुल पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित करते हुए दोनों ओर सड़क को खुदवा दिया था। इतना ही नहीं यहां पर डिवाइडर के पत्थरों का लगवा दिया था, ताकि कोई वाहन चालक उधर से न निकले।
विज्ञापन

बावजूद इसके दो पहिया वाहन चालकों ने मिट्टी से गड्ढे को भरकर और पत्थरों को हटाकर वहां से निकलना शुरू कर दिया। इस खबर को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पुल पर पहुंचे। उन्होंने दोबारा से जेसीबी से पुल के दोनों और गड्ढा खोदा। इसके बाद तीन-तीन फीट की दीवार खड़ी कर दी। ताकि कोई भी वाहन व पैदल यात्री तक उधर से न निकले। शनिवार को दीवार बन जाने के कारण पुल तक पहुंचने वाले वाहन चालकों को लौटना पड़ा। वह वैकल्पिक रास्तों से होकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुजानपुर गांव की सड़क पर नहीं भरेगा पानी, बनाया अस्थायी नाला
बदायूं/बिसौली। सुजानपुर से रानेट गांव को जाने वाली सड़क पर पानी भरने की दिक्कत को देखते हुए शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने 150 मीटर का अस्थायी नाला बना दिया है। इससे अब सड़क पर जलभराव की समस्या नहीं होगी। साथ ही आवागमन भी आसानी से हो सकेगा। वहीं, सड़क की मरम्मत का काम गंगा एक्सप्रेस-वे वे की ओर से कराया जाएगा।

सोतनदी का पुल बंद होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी किए वैकल्पिक मार्ग का अब लोगों ने उपयोग करना शुरू कर दिया है। छोटे वाहन सुजानपुर-रानेट गांव होते हुए निकल रहे हैं। ऐसे में उनको सोतनदी का पुल नहीं क्राॅस करना पड़ रहा है, साथ ही बिसौली-कछला रोड पर आसानी से पहुंच रहे हैं। जब ग्रामीणों ने देखा कि इस सड़क पर वाहनों की संख्या एकाएक काफी बढ़ गई है तो उन्होंने गांव की नालियों का पानी और प्राइवेट ट्यूबवेल से सड़क पर पानी छोड़ दिया। पहले से टूटी सड़क पर जलभराव होने की वजह से वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा है।
समस्या के समाधान लिए शनिवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने सड़क किनारे अस्थायी नाला बनाना शुरू किया तो खेत स्वामी ने अपनी जगह का दावा करते हुए काम नहीं होने दिया। इसके बाद में तहसीलदार विजय शुक्ला ने लेखपाल सत्येंद्र, मोहित, यादवेंद्र से जगह की पैमाइश कराई। इसके बाद में तहसीलदार की निगरानी में लोक निर्माण विभाग ने करीब 150 मीटर का अस्थायी नाला बनाया है। लोक निर्माण विभाग के जेई राहुल कुमार ने बताया कि यह सड़क जहां पर खराब है। वहां पर गंगा एक्सप्रेस-वे की ओर से मरम्मत कराई जाएगी।



सुजानपुर गांव में 150 मीटर लंबा अस्थायी नाला बना दिया गया है। इसके साथ ही इस सड़क के गड्ढों को ठीक करने के लिए गंगा एक्सप्रेस वे बना रहे इंजीनियरों से कहा गया है।- देवपाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

बिसौली क्षेत्र के सोत नदी पर बने पुल पर लगाई जा रही दीवार। संवाद

बिसौली क्षेत्र के सोत नदी पर बने पुल पर लगाई जा रही दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed