फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wall collapses, two girls buried, one dead

दीवार ढही, मलबे में दबीं कक्षा तीन की दो छात्राएं, एक की मौत

Thu, 13 Feb 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses, two girls buried, one  dead
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव गंज में दीवार ढहने से उसके मलबे में कक्षा तीन की दो छात्राएं दब गईं। गांव के लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर दोनों छात्राओं को निकाला। इनको अस्पताल लाया गया। यहां एक छात्रा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा नवनिर्मित दीवार में बंधी रस्सी पर बच्चों के झूलने के दौरान हुआ।
विज्ञापन

गंज गांव के छोटेलाल ने मकान की दीवार का निर्माण हाल ही में कराया था। बुधवार सुबह विश्राम सिंह की नौ साल की बेटी गुंजन, छोटे लाल की बेटी शोभा कई अन्य बच्चों के साथ इस दीवार के पास खेल रहे थे। दीवार में छूटे छेद में बंधी रस्सी पर बच्चे झूल रहे थे। इसी दौरान दीवार भरभरा कर ढह गई। मलबे में शोभा और गुंजन दबकर गंभीर घायल हो गईं। परिवार वाले दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने गुंजन को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम ही शव साथ ले गए। शोभा की हालत गंभीर बनी हुई है। शोभा और गुंजन गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती थीं। गुंजन तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। सूचना पर लेखपाल कमल कुमार ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है। प्रभारी एसओ शिशुपाल सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed