{"_id":"61e4404371e87f5b6a321b0b","slug":"wall-collapsed-in-badaun-two-elderly-people-died-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार गिरी: अलाव ताप रहे छह लोग दबे, दो बुजुर्गों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार गिरी: अलाव ताप रहे छह लोग दबे, दो बुजुर्गों की मौत, चार घायल
Sun, 16 Jan 2022 09:26 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:26 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बिना इंतजार किए एंबुलेंस बुलाई और सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल चल दिए। इनमें नरेशपाल ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में रामसिंह (50), अवधेश (18) की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। भूरे (40) व होरीलाल (50) को मामूली चोटें लगी हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक नरेश पाल (बाएं) और रूम सिंह (दाएं)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गढ़ी गांव में रविवार दोपहर बाद एक मकान की कच्ची दीवार अलाव ताप रहे लोगों पर गिर पड़ी। उसके नीचे छह लोग दबे तो उनमें से एक की मौके पर तो दूसरे की इलाज को ले जाते वक्त मौत हो गई। मरने वालों में 60 साल के रूम सिंह और 50 साल के नरेशपाल शामिल हैं। जबकि चार लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इब्राहिमपुर गढ़ी निवासी नरेशपाल के घर में 22 दिन पूर्व जन्मी नातिन की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। उसका शोक व्यक्त करने कई लोग उनके घर आ जा रहे थे। तभी दोपहर बाद करीब दो बजे ईश्वरी व गांव के पांच लोग घर के बाहर अलाव जलाकर बैठे नरेशपाल के पास आकर बैठ गए और हाथ सेंकने लगे। अचानक घर की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इससे वे सभी लोग मलबे में बुरी तरह दब गए। कुछ दूरी पर घूम रहे ग्रामीण तेजी से दौड़कर आए और मलबा हटाकर उन्हें निकाला। उनमें से रूम सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिना इंतजार किए एंबुलेंस बुलाई और सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल चल दिए। इनमें नरेशपाल ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में रामसिंह (50), अवधेश (18) की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। भूरे (40) व होरीलाल (50) को मामूली चोटें लगी हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन