फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Waiting for the budget, the fencing of HT lines is stuck.

Budaun News: बजट के इंतजार में एचटी लाइनों की तारबंदी अटकी

Mon, 29 Dec 2025 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 29 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the budget, the fencing of HT lines is stuck.
बिसौली में हाईवे के ऊपर से गुजरती एचटी लाइन। संवाद
बदायूं। सड़क क्रॉस करने वाली एचटी (हाईटेंशन) लाइनों के नीचे तारबंदी का नियम है। मगर विद्युत निगम बेपरवाह है। ऐसा तब है जब तार टूटकर गिरने से कई हादसे हो चुके हैं। मूसाझाग क्षेत्र में तार टूटकर गिरने से बाइक सवार दंपती जिंदा जल गए थे। नौ करोड़ के बजट के इंतजार में तारबंदी अटकी है। जिले में करीब 200 से अधिक स्थानों पर एचटी लाइनें सड़क पार कर निकल रहीं हैं। इनमें से अधिकांश के नीचे तारबंदी नहीं है।
विज्ञापन


लाइनें बनाते समय विद्युत निगम के अधिकारियों ने जमकर अनदेखी की। ठेकेदारों ने भी मनमानी तरीके से काम किया। अब राहगीरों के सिर पर करंट का खतरा है। सहसवान में उपकेंद्र के बाहर ही कई फीडर की एचटी लाइनें बिना तारबंदी निकली हैं। वहीं, आसपास क्षेत्र में मंडी समिति के पास व पेट्रोल पंप के नजदीक और दिल्ली हाईवे पर कई जगह एचटी लाइनें बिना सुरक्षा इंतजाम के गुजर रहीं हैं। शहर के अंदर भी एचटी लाइनें बिना तारबंदी निकाल दी गई हैं।
विज्ञापन

..........................
सड़क पार कर निकलीं ओवरहेड एचटी लाइनों के नीचे तारबंदी को पिछले समय में जो बजट मिला था, उससे तारबंदी कराई गई है। 2026-27 में एचटी लाइनों के नीचे तारबंदी कराने के लिए बजट की मांग की गई है। बजट मिलने पर चिह्नित एचटी लाइनों के नीचे तारबंदी कराई जाएगी। पूर्व में किस तरह से बिना तारबंदी के लाइनें सड़क पार कर निकाली गईं। इसके संबंध में कुछ नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रशेखर, अधीक्षण अभियंता
.......................
ये हुए थे हादसे
- अलापुर में 29 अगस्त 2024 को एमएफ हाईवे पर अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसी बीच बाइक से जा रहा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। सूचना के बाद पुलिस व बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद तार को हटाया गया।

- दातागंज के गांव दुधारी निवासी देवपाल सिंह (52) पत्नी मीना सिंह (49) के साथ बाइक पर बदायूं शहर से अपने घर लौट रहे थे। तीन अगस्त 2024 को दंपती की बाइक मूसाझाग पहुंची ही थी कि तभी अचानक सड़क के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर उनके ऊपर गिर गई। करंट लगने से दंपती की मौत हो गई। वहीं, बाइक भी पूरी तरह जल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed