फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Voting percentage declined after scrutiny, 54.35 percent voting took place

Budaun News: स्क्रूटनी के बाद में मतदान प्रतिशत में आई गिरावट, 54.35 प्रतिशत हुआ मतदान

Fri, 10 May 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Voting percentage declined after scrutiny, 54.35 percent voting took place
बदायूं। बदायूं लोकसभा क्षेत्र की अधिकारियों ने स्क्रूटनी की। इसके बाद मतदान प्रतिशत में .18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में जिले में पिछले वर्ष से भी कम मतदान हुआ। आंकड़ों की बात करें तो पिछले साल की अपेक्षा 2.82 प्रतिशत मतदान में कमी आई है।
विज्ञापन

जिले में सात मई को सात बजे से 2117 बूथों पर मतदान हुआ। शुरुआत में तो मतदान में तेजी देखी गई, लेकिन समय बढ़ने के साथ ही मतदान का प्रतिशत लगातार गिरता चला गया। हालांकि मतदान शुरू होने के साथ ही प्रत्येक दो घंटे पर आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन मतदान का प्रतिशत ले रहा था। आंकड़े चुनाव कार्यालय भी भेजे जा रहे थे। अंत में जिला प्रशासन की तरफ से 54.58 मतदान प्रतिशत तय किया गया। उसके बाद में जिला प्रशासन की तरफ से स्क्रूटनी की गई। इसमें मतदान के प्रतिशत में कुछ बदलाव देखने के लिए मिला। हालांकि बदलाव में 00.18 प्रतिशत मतदान कम मिला। ऐसे में जिले में कुल 54.35 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


थर्ड जेंडर ने कम किया मतदान
बदायूं लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा में 112 थर्ड जेंडर हैं। इसमें गुन्नौर में 38, बिसौली में 40, सहसवान में 17, बिल्सी में छह, बदायूं में 11 थर्ड जेंडर हैं। इसमें से गुन्नौर में चार, बिसौली में नौ, सहसवान में तीन, बिल्सी और बदायूं में दो-दो ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसौली में सबसे ज्यादा आधी आबादी ने किया मतदान
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान बदायूं विधानसभा क्षेत्र में हुआ, लेकिन आधी आबादी की बात करें तो बिसौली अव्वल रहा। यहां पर 54.22 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। इसके बाद में बदायूं में 53.83, बिल्सी में 53.47, सहसवान में 52.40 और गुन्नौर में 52.12 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

किस विधानसभा क्षेत्र में कितना हुआ मतदान
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता इतने मतदाता ने किया मतदान प्रतिशत
गुन्नौर 415128 223100 53.74
बिसौली 430583 236938 55.03
सहसवान 425345 227241 53.43
बिल्सी 356481 193287 54.22
सहसवान 381221 211131 55.38
कुल 2008758 1091697 54.35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed