फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Volunteers gave victory punch to Indian team in Olympics

ओलंपिक में भारतीय टीम को स्वयंसेविकाओं ने दिया विक्ट्री पंच

Sun, 25 Jul 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Volunteers gave victory punch to Indian team in Olympics
बदायूं। ओलंपिक गेम्स में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन को लेकर देश भर में प्रार्थनाएं हो रही हैं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने एक कार्यक्रम करके भारतीय टीम को विक्ट्री पंच दिया। कामना की गई कि देश के खिलाड़ी नए कीर्तिमान स्थापित कर ढेर सारे पदकों के साथ वापस लौटें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी स्वयंसेविकाओं ने टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए हमारा विक्ट्री पंच तथा चीयर फॉर इंडिया का संदेश दिया। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की इकाई ने वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में कार्यक्रम किया। प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल ने कहा कि हमारे देश के गौरव को बात है कि पिछली बार की तरह इस बार भी हमारे खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल जीतकर अपने देश का मान बढ़ाएंगे। एक मैच को जीतने के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना पड़ता है। हम सब प्रार्थना करते हैं कि देश के खिलाड़ी ओलंपिक खेल में अधिक से अधिक मेडल जीतें।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी सरला देवी चक्रवर्ती, डॉ. इति अधिकारी, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. वंदना, डॉ. शालू आदि स्वयंसेविकाओं ने हिस्सा लिया। भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वीडियो के माध्यम से भारतीय एथलीट्स के उम्दा प्रदर्शन के लिए विक्ट्री पंच तथा चीयर फॉर इंडिया का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed