फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vivek and Mansi Chamunda got first place in weight lifting.

Budaun News: वेट लिफ्टिंग में विवेक और मानसी चामुंडा ने पाया प्रथम स्थान

Thu, 29 Aug 2024 05:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 29 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Vivek and Mansi Chamunda got first place in weight lifting.
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय ओपन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में 55 किलोग्राम में खेलते हुए विवेक कुमार और महिला वर्ग में मानसी चामुंडा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय के निर्देश पर बुधवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में 55 से 81 किलोग्राम वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 55 किलोग्राम में विवेक कुमार पहले, प्रशांत कुमार दूसरे, सागर शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

61 किलोग्राम वर्ग में खेलते हुए युग बाबू पहले, प्रवीण पटेल दूसरे और विष्णु तीसरे स्थान पर रहे। 67 किलोग्राम वर्ग भार में ललतेश पहले, देवेश दूसरे, अमृतांशु तीसरे स्थान पर रहे। 73 किलोग्राम वर्ग में लक्ष्य सक्सेना पहले, रचित दूसरे, यश तीसरे और 81 किलोग्राम वर्ग भार में खेलते हुए अक्षय शर्मा पहले, शिवम कश्यप दूसरे ओर अकमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग में 45 किलोग्राम में खेलते हुए रोशनी पहले, कनिष्का दूसरे, रानी तीसरे स्थान पर रहीं। 49 किलोग्राम में संतोषी पहले, वंशिका दूसरे, वीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम में मानसी चामुंडा पहले, गौरी दूसरे, कमलेश तीसरे पर रहीं।

59 किलोग्राम में महक प्रथम, कंचन दूसरे, प्रतिज्ञा तीसरे, 64 किलोग्राम में गीत सिंह पहले, पलक दूसरे और इजमा फतिमा तीसरे स्थान पर रहीं। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेजर ध्यानचंद्र के जन्मदिन के अवसर पर स्टेडियम में हॉकी मैच का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed