वित्तविहीन शिक्षकों का बहिष्कार जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में मासिक मानदेय संबंधी समस्या उठाई गई। अध्यक्षता कर रहे नीरज शर्मा ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के जीविकोपार्जन के लिए मासिक मानदेय देने के लिए कोई ठोस कदम न उठाने के कारण प्रांतीय आह्वान पर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य से बहिष्कार जारी है। कहा कि यह तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती है। जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों में पढ़ाने के नाम पर केंद्र प्रभारियों के द्वारा नौ प्रपत्र भरवा कर मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। केमूहा-नौ प्रपत्र द्वारा बने परीक्षकों की पात्रता की जांच कराई जाए, ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके। इस मौके पर मोहर सिंह, ज्ञान सिंह पाल, मनोज सक्सेना, भगवान दास, चरन सिंह, प्रदीप उपाध्याय, विनोद कुमार, सर्वेश मिश्रा, राजेंद्र कुमार, विनय सिंह, अमित सिंह, सचल सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संचालन अखिलेश मिश्रा ने किया।