{"_id":"67a7b147e64a1b106606f888","slug":"vitroi-gate-will-remain-closed-today-travel-via-ujhani-badaun-news-c-123-1-sbly1035-134007-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आज बंद रहेगा वितरोई फाटक, उझानी होकर करें सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आज बंद रहेगा वितरोई फाटक, उझानी होकर करें सफर
विज्ञापन
उझानी। वितरोई में रेलवे क्रॉसिंग मरम्मत के चलते रविवार सुबह आठ से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान कछला- मुजरिया के बीच वाहनों की आवाजाही वाया उझानी होकर रहेगी।
स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि वितरोई रेल फाटक के ट्रैक की मरम्मत का काम रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होगा। इसके चलते शाम छह बजे तक फाटक से होकर आवाजाही बंद रहेगी। वितरोई फाटक से वाहन मुजरिया-कछला के रास्ते बरेली-मथुरा हाईवे पर पहुंचते हैं। कछला और मुजरिया के बीच चलने वाले वाहन वाया उझानी होकर निकलेंगे।
इसके अलावा 10 फरवरी सोमवार को उझानी देहात के रेलवे फाटक समपार संख्या- 287 सी पर भी सुबह आठ से शाम छह बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। यह फाटक गोशाला मोड़ को भदरौल मार्ग से जोड़ता है। इस दौरान उझानी-भदरौल मार्ग से जुड़े वाहनों के लिए मीहलालनगला गांव के पास से मिनी बाइपास होकर सफर सुगम रहेगा। संवाद