फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   viral social media post

सोशल मीडिया पर गृहमंत्री के खिलाफ डाली थी आपत्तिजनक पोस्ट, शिक्षिका के खिलाफ तहरीर

Sun, 01 Mar 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
viral social media post
बदायूं/बिसौली। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। विश्व हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश महामंत्री मनु शर्मा ने शनिवार देर शाम कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। शिक्षिका आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय में तैनात हैं। मनु शर्मा के मुताबिक शिक्षिका पहले भी सरकार विरोधी पोस्ट और टिप्पणी कर चुकी है। इस पर कई शिक्षकों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब 27 फरवरी को शिक्षिका ने सीएए को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट शेयर की। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि शिक्षिका के खिलाफ उच्च स्तर पर शिकायत की जाएगी। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed