फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers tied the elderly man to a pole in Budaun

बुजुर्ग को खंभे से बांधा: वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, तीन लोगों को पकड़ा

Sat, 27 May 2023 08:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 May 2023 08:34 PM IST
सार

गांव हसौरा में बुजुर्ग को खंभे से बांधे जाने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन
Villagers tied the elderly man to a pole in Budaun
खंभे से बंधा बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने बुजुर्ग को खंभे से बांध दिया। बुजुर्ग खंभे से काफी देर तक बंधा रहा। किसी ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग से भी पूछताछ की गई है। 

विज्ञापन


हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हसौरा में बुजुर्ग को खंभे से बांधे जाने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू की तो पता चला कि गांव हसौरा के रहने वाले 65 वर्षीय बुलंदी को रोड किनारे सड़क पर लगे बिजली के खंभे से बांधा गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोला- मजाक में खंभे से बांधा था

पड़ताल करने के बाद पुलिस ने जिस फेसबुक आइडी से वीडियो वायरल हुआ था और उसमें जो लोग खंभे से उसको बांध रहे थे, उन तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पकड़ में आने के बाद अपनी आईडी से वीडियो वायरल करने वाले अनिल ने बताया कि बुलंदी मजाकिया स्वभाव के हैं। उनको मजाक में ही खंभे से बांधा गया था। 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में दातागंज सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी होते ही वायरल वीडियो के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित को भी बुलाया गया है, पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed