फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers struggling with the problem of filth and waterlogging

Budaun News: गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

Mon, 05 Feb 2024 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 05 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers struggling with the problem of filth and waterlogging
बिल्सी के हरनाम नगला में गदंगी दिखाते ग्रामीण। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव हरनाम नगला के ग्रामीण गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गांव के प्रधान व सहसवान के बीडीओ से कई बार शिकायत भी की है। मगर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव ग्राम पंचायत अहमदनगर असौली का मजरा है। कई-कई माह तक तो गांव में सफाई कर्मी नहीं आता है। इसके कारण गांव की अधिकांश नालियां कीचड़ से भरी रहती हैं। कभी-कभी इन नालियों का पानी सड़क पर आकर जमा हो जाता है। ग्रामीणों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। गांव कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए है। गांव में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। यादराम, अमर सिंह, होरीलाल, सूरजपाल, महेश पाल, कालीचरन आदि ने डीएम से नियमित सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed