{"_id":"6a57da9bdc5494e4c101f2a4","slug":"villagers-protest-at-the-collectorate-terming-the-fir-false-meet-the-dm-badaun-news-c-123-1-ba11032-168477-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एफआईआर को झूठा बताकर ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एफआईआर को झूठा बताकर ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, डीएम से मिले
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचे चंदी नगला के लोग। स्रोत पीड़ित
बदायूं। ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा होने और नींव गिराने का आरोप लगाते हुए ग्राम अलापुर पट्टी के 30 ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को पूर्व प्रधान शेर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और रिपोर्ट को झूठा बताते हुए उसे निरस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम अवनीश राय से मिल हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र भी सौंपा।
ग्रामीण महिपाल, हीरालाल, टीकाराम, बबलू, रामकुमार, राम औतार, जगदीश, पुत्तूलाल, ऋषिपाल, जय सिंह, पुष्पा, अंजू देवी, रामवीर, मुकेश, संतोषी देवी आदि ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि अलापुर पट्टी गांव में दो गाटों में ग्राम समाज की भूमि है। गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर कब्जा किया है। इस संबंध में पूर्व प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर शिकायत की थी।
शिकायत पर डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। अभिलेखीय साक्ष्यों में भूमि पर गांव के दो लोगों का कब्जा मिला था। 728 वर्गमीटर पर कब्जा मिला था। उच्चाधिकारियों ने अवैध रूप से भरी गई नींव को हटवाने और खाद के गड्ढों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि कब्जे वाली भूमि पर भरी नींव गिराने को लेकर 30 ग्रामीणों के विरुद्ध गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। उस रिपोर्ट को निरस्त कराने और प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करने के लिए आए हैं। इधर, डीएम अवनीश राय ने मामले में जांच कराकर ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराने की बात कही है।