{"_id":"5997282c4f1c1bab778b46c6","slug":"villagers-not-send-students-in-school-for-third-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने तीसरे दिन भी बच्चों को नहीं भेजा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने तीसरे दिन भी बच्चों को नहीं भेजा स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक के गांव सुंदरनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रगान न गाए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। गांव के लोगों ने विद्यालय के शिक्षकों पर राष्ट्रविरोधी होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भी बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इधर, पूरे मामले में बीएसए पीसी यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है। सोमवार तक उनसे रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
सुंदरनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक मुश्ताक अहमद और उम्रदराज खां की तैनाती है। 15 अगस्त के दिन विद्यालय में ध्वजारोहण तो किया गया, लेकिन राष्ट्रगान नहीं गाया गया। बच्चों ने इस बारे में अपने घरों पर बताया तो ग्रामीणों में गुस्सा दौड़ गया। 17 अगस्त को ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। शिक्षकों पर राष्ट्रविरोधी होने का आरोप लगाया। शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। बीएसए पीसी यादव ने बताया कि जांच खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन