फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers demonstrated at the sub-station in protest against power cut

बिजली कटौती के विरोध में उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Aug 2022 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated at the sub-station in protest against power cut
बदायूं। बिजली कटौती के विरोध में रविवार को उसहैत क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने उसहैत में बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रास्टर के अनुसार बिजली सप्लाई की मांग की है। आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी कुछ गांवों में मनमाने ढंग से बिजली कटौती कर रहे हैं।
विज्ञापन

उसहैत क्षेत्र के मंशा नगला, बरैनिया, नगासी, मौजमपुर गांवों में लंबे समय से बिजली कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। बार-बार शिकायत के बाद भी पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इन दिनों खेतों में धान की फसल खड़ी है और बारिश न होने के कारण सिंचाई पूरी तरह से नलकूपों पर निर्भर है। बिजली न मिलने और लो वोल्टेज के कारण नलकूप नहीं चल पा रहे। ऐसे में फसलें सूखने के कगार पर हैं। रविवार को कई गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली उपकेंद्र पहुंचे। यहां पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुशीर खां, मुकद्दिस खां, आरिफ, तारिफ, झंडू सिंह, आधार सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, हरि राम, केशव यादव, मोर सिंह, रंजीत, कबीर, अख्तर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed