{"_id":"641369c0382e2b853e078b14","slug":"villagers-beat-up-the-young-man-who-came-to-meet-his-girlfriend-badaun-news-c-4-1-96390-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आए युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को आक्रोशित भीड़ से बचाया।
बृहस्पतिवार को युवक एक घर में घुस रहा था। इस दौरान कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने चोर समझकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको अपने कब्जे में लिया तो पूछताछ में उसने बताया कि वह हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ के एक गांव का रहने वाला है। इस गांव में उसकी प्रेमिका की शादी हुई है।
यहां वह प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। उसने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी फोन पर बात हुई तो प्रेमिका ने गांव आने के लिए कहा और यह भी बताया कि घर में कोई नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के परिजनों से कार्रवाई के लिए तहरीर देने के लिए कहा लेकिन उन्होंने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है।