फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers angry over power cuts, protest against officers

Budaun News: बिजली कटौती पर बिफरे ग्रामीण, अफसरों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over power cuts, protest against officers
बिजली कटौती के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
उझानी। शेड्यूल के अनुरूप बिजली आपूर्ति नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बमनौसी के ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्मचारियों की भूमिका पर संदेह भी जताया। कहा, शिकायत किए जाने के बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में बमनौसी के लोग बृहस्पतिवार दोपहर इकट्ठा होकर चौराहे पर पहुंचे। विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कुछ ग्रामीण भूड़ा-भदरौल उपकेंद्र पर भी गए, लेकिन सकारात्मक उत्तर नहीं मिला। कहा कि एक-डेढ़ महीने से बमनौसी समेत आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं को शेड्यूल के अनुरूप बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी के दिनों में घरेलू महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी करीब आधा घंटे तक गांव के चौक पर ही डटे रहे। उपकेंद्र के कर्मचारी को फोन भी किया गया, लेकिन बिजली कर्मी उनसे बात करने के लिए बमनौसी नहीं पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में सुरेश, सत्येंद्र पाल, सुनील कुमार, रामरतन, मानसिंह, हरवीर और अवधेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, अभियंता सत्येंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि आपूर्ति सुचारू है। फॉल्ट की वजह से कुछ देर तक आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, लेकिन और कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed