फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villager dies in road accident innocent child also dies in budaun

Budaun News: घायल नाती को उपचार के लिए ले जा रहे थे नाना, सड़क हादसे में मौत, मासूम ने भी तोड़ा दम

Thu, 21 Nov 2024 01:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 01:10 PM IST
सार

बदायूं-कादरचौक मार्ग पर गांव असरारी के पास बाइक को ट्रक की टक्कर लग गई, जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण अपने घायल नाती का उपचार कराने जा रहे थे। नाती एंबुलेंस में था। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Villager dies in road accident innocent child also dies in budaun
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में सियार के हमले से घायल हुए नाती को उपचार के लिए शहर लेकर जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। नाती एंबुलेंस में था, जबकि नाना गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर पीछे चल रहे थे। बाइक ट्रक की चपेट में आ गई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले घायल नाती ने भी दम तोड़ दिया। परिवार में दो मौत होने से कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव लल्सी नगला निवासी हरपाल (50 वर्ष) की बेटी गंगावती की शादी जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में हुई थी। तीन साल पहले उनके दामाद नेम सिंह की मौत हो गई थी। ऐसे में बेटी के घर की जिम्मेदारी भी हरपाल ही निभा रहे थे। नाती सुनील (8 वर्ष) पर दस दिन पहले खेत पर जाते समय सियार ने हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर घायल हो गया था। उसका उपचार गांव में  ही चल रहा था।  
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे हुआ हादसा 
बुधवार को सुनील की हालत बिगड़ गई। गंगावती बेटे को उपचार के लिए कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंगावती बुधवार रात करीब 11 बजे एंबुलेंस से सुनील को जिला अस्पताल लेकर आ रही थी। नाना हरपाल गांव के ही उमेश के साथ बाइक से एंबुलेंस के पीछे चल रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं-कादरचौक मार्ग पर गांव असरारी के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे हरपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। उधर, सुनील भी अस्पताल नहीं पहुंच सका, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed