फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Village head's son dies in bike-tractor collision

Budaun News: बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में ग्राम प्रधान के बेटे की मौत

Wed, 29 Oct 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Village head's son dies in bike-tractor collision
अमन का फाइल फोटो।
अलापुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के विजयनगर निवासी अमन भारद्वाज (20) पुत्र कृष्ण कुमार भारद्वाज की बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। अमन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया। वहीं ट्रैक्टर चालक को चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। अमन के पिता ग्राम बाहरचुंगी मीरासरायं के मौजूदा प्रधान है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार अपराह्न दो बजे अलापुर थाना क्षेत्र के गांव सखानूं के गांव हयातनगर की पुलिया के पास हुआ। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को अमन अपने साथी हिमांशु के साथ बाइक से उसावां गया था। घर लौटते समय अलापुर थाना क्षेत्र के हयातनगर की पुलिया के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अमन की मौत हो गई, जबकि हिमांशु घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक सतेंद्र भी घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने अमन के शव को जिला मुख्यालय भेज दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल
- हाईवे पर गांव रफीनगर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गांव रफीनगर के निकट मंगलवार की शाम करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बिल्सी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली निवासी उमेश चंद्र पुत्र सौदान सिंह और उघैती निवासी दीनदयाल पुत्र नत्थू सिंह एक बाइक से मुजरिया की ओर से आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रफीनगर गांव के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में लेे लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर एकत्रित हुए गांव के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना मुजरिया पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed