फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vikash dhan

ग्राम प्रधान को नहीं मिला विकास कार्य का धन

Mon, 23 Feb 2015 08:55 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 23 Feb 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
गांवों के विकास को शासन कितना गंभीर है। इसका प्रमाण लोहिया गांव उदना-उदैया को देखकर लगाया जा सकता है। विकास कार्यों का करीब 12 लाख रुपये का भुगतान डेढ़ साल से अटका हुआ है। लेनदार ग्राम प्रधान का जीना मुहाल किए हैं।
विज्ञापन

समरेर की ग्राम पंचायत खुकुड़ी का मजरा उदना-उदैया को वर्ष 2012-13 में लोहिया गांव चयनित किया गया था। ग्राम प्रधान माया यादव ने बताया कि हर तीसरे दिन कोई न कोई अधिकारी गांव जरूर आता है। लखनऊ सचिवालय तक के अधिकारी गांव का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के दबाव में 97 शौचालय और चार सौ मीटर खड़ंजा डलवा दिया। इसका लगभग 12 लाख रुपये का भुगतान डेढ़ साल का समय बीतने के बाद भी नहीं हुआ है। जिन लोगों से सामान उधार मंगवाया था। वह रोज घर पर आकर तकादा करते हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि भुगतान अटकने से अब आगे उधार सामान मिलना मुश्किल होगा। इसी तरह ग्राम पंचायत कादराबाद के प्रधान वीरेश शर्मा द्वारा मनरेगा से कराए हुए कार्यों का भुगतान पिछले एक साल से अटका पड़ा है। इनका मजदूरों और भट्टा मालिक आदि से कई बार भुगतान को लेकर विवाद हो चुका है। दोनों ही प्रधान डीएम से गुहार लगा चुके के है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला है।
विज्ञापन


मनरेगा के कार्यों में पेपर वर्क ज्यादा होता है, फीडिंग आदि में देरी हो जाती है। अब उदना-उदैया का भुगतान जल्दी हो जाएगा।- खालिद अली, एडीओ पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed