फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vikas Bhawan officials not listening instructions of CDO

अपने ही मुखिया की बात नही मानते विकास विभाग के अधिकारी

Fri, 08 Sep 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 08 Sep 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
Vikas Bhawan officials not listening instructions of CDO
अफसरों के यहां सेवा देने वाले सफाई कर्मचारियों  की अमर उजाला में खबर छपने के बाद विकास विभाग में खलबली मची हुई हैं। हालांकि इसका संज्ञान लेते हुए दो दिन पहले मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सफाई कर्मियों को गांव में जाने और सफाई करने का आदेश दिया था, लेकिन इसके बाद भी जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से इनको नहीं भेजा गया। डीपीआरओ कार्यालय में अभी करीब पांच-छह कर्मचारी कार्य कर  रहे हैं।              
विज्ञापन

 दो सितंबर को अमर उजाला में ‘अफसरों की चाकरी से गांवों में सफाई अभियान का बेड़ा गर्क’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसे मुख्य विकास अधिकारी शेषमणि पांडेय ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बुधवार को डीपीआरओ को नोटिस जारी किया था कि वह सभी सफाई  कर्मचारियों को गांव में भेजें और सफाई कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन गांवों में सफाई या जलभराव, कीचड़ जैसी समस्याएं मिलीं तो कड़ी कारवाई की जाएगी। इसके बाद भी इस बात का असर पंचायत राज विभाग पर बिल्कुल नही हुआ है। वहां सेवा दे रहे दो सफाई कर्मियों ने बताया कि साहब ने रोका है, खुद नही रुके हैं। इन सफाई कर्मियों की ओर से कहे गए वाकयों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंचायत राज विभाग स्वच्छता को लेकर कितना गंभीर हैं। इससे साफ स्पष्ट होता है कि विकास विभाग के अधिकारी अपने ही मुखिया की बात मानने को तैयार नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed