फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ,VIII student beaten to death in Kadar Chowk

कादरचौक में आठवीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 17 Oct 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
,VIII student beaten to death in Kadar Chowk
मृतक जामीन खां। संवाद - फोटो : BADAUN
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में शनिवार रात आठवीं के छात्र 15 वर्षीय जामीन खां की पीटकर हत्या कर दी गई। वह रात गांव में नर्तकियों का डांस देखने गया था। आरोप है कि तभी उसके सहपाठी समेत कुछ अन्य लड़के उसे बाजरे के खेत में ले गए और उसके साथ मारपीट की। उसे बेहोशी की हालत में मंच के नीचे डाल गए। परिजनों ने सहपाठी समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इस्माइलपुर के अमीन अहमद खां का बेटा जामीन खां सरफुद्दी नगला के चंद्रपाल सिंह पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। परिवार वालों के मुताबिक जामीन शनिवार शाम स्कूल से घर लौटा था। तभी उसके साथ पढ़ने वाले लड़के उसे खोज रहे थे। सभी के हाथ में डंडे थे। आशंका है कि शायद स्कूल में कोई विवाद हो गया था। वह लड़के उसके घर नहीं आए थे। रात उसके परिवार के छुट्टू हुसैन के बेटे की शादी की खुशी में गांव के बाहर नर्तकियों का डांस चल रहा था। जामीन भी डांस देखने गया था।
विज्ञापन

जहां नाच-गाना हो रहा था उसके मंच के पीछे से पर्दा डाला गया था। आरोप है कि जामीन के सहपाठी कुछ लड़कों के साथ उसे कार्यक्रम स्थल के पीछे बाजरे के खेत में ले गए। वहीं उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे बेहोशी की हालत में मंच के नीचे डाल गए। जब लोगों की उस पर नजर पड़ी तो उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। परिवार वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सहपाठी समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी लड़के नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है। उनके पकड़े जाने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इस्माइलपुर में एक किशोर की मौत हुई है। उसके परिवार वाले जिन लड़कों पर आरोप लगा रहे हैं। वो भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। इसकी छानबीन की जा रही है। जांच में निकलेगा उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।- शक्ति सिंह, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed