फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   video viral on whatsapp

व्हाट्सएप पर वायरल वीडियो की पहचान हुई, जांच जारी

Wed, 14 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 14 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
video viral on whatsapp
वॉट्सऐप
पाकिस्तानी झंडा लहराने वाला वायरल हुआ वीडियो सोमवार को बिसौली में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी का माना जा रहा है। इसको लेकर पुलिस ने बुधवार को जांच शुरू करते हुए झंडा बनाने वाले की पहचान कर ली है। ऐसा पुलिस का दावा है। पुलिस ने दो पाकिस्तानी झंडे भी बरामद किए हैं। दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। जुलूस के दौरान पाकिस्तानी झंडा किसने लहराया? पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है।  
विज्ञापन

बारावफात पर सोमवार को जिले में तमाम स्थानों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया था। बिसौली में भी शान-ओ-शौकत से जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान किसी खुराफाती ने पाकिस्तान का झंडा लहरा दिया। उस वक्त किसी का इस पर ध्यान नहीं गया। किसी ने इसकी वीडियो क्लिप बना ली। मंगलवार को एक मिनट 13 सेकेंड का यह वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हुआ तो पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। उस वक्त तक यह साफ नहीं हो पा रहा था कि व्हाट्सएप पर वायरल यह वीडियो क्लिप कहां की है। मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस जांच के बाद साफ हो गया कि यह वीडियो क्लिप बिसौली की है। एसएसपी महेंद्र यादव ने इसकी जांच सीओ बिसौली प्रकाश कुमार को देकर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ बिसौली के नेतृत्व में पूरे दिन जुटी पुलिस टीम के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। पुलिस के अनुसार पाकिस्तान का झंडा दर्जी की दुकान पर काम करने वाले एक किशोर ने अनजाने में  बना दिया था। बाद में यह झंडा जुलूस के दौरान किसी ने लहरा दिया। चूंकि मामला गंभीर है इसलिए पूरी जांच के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पाकिस्तानी झंडा बनाने वाले की पहचान कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। झंडा किसने बनवाया और बाद में जुलूस के दौरान किसने फहराया इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रकाश कुमार, सीओ बिसौली
पूरे मामले की जांच सीओ बिसौली को सौंपी है। गहन जांच-पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
-महेंद्र यादव, एसएसपी

पुलिस का दावा अनजाने में किशोर ने बना दिया था झंडा
बदायूं।  जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान पाकिस्तानी झंडा लहराने के मामले में पुलिस ने पाकिस्तान का झंडा बनाने वाले को ट्रेस कर लिया है।  सूत्र बताते हैं कि दो झंडे भी बरामद हुए हैं। हालांकि अभी मामले में जांच चल रही है। अब तक कार्रवाई न होने से हिंदूवादी संगठनों में गुस्सा है। वहीं, इंस्पेक्टर बिसौली लोकेंद्र सिंह का यह भी कहना है कि जो झंडा वीडियो में लहराता दिख रहा है उस पर चांद के साथ तारा काफी बड़ा बना हुआ  है। जबकि, पाकिस्तानी झंडे में तारा छोटा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed