फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Victims' allegations Caught in the SDM

पीड़ितों के आरोपों  में फंसे एसडीएम

Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पट्टों से कब्जा हटवाने के नाम पर गलत आख्या देने का आरोप 
सांसद तक पहुंची शिकायत तो तहसील दिवस के बाद हुई सुनवाई 

 शिकायत का गलत निस्तारण करने पर पीड़ितों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि एसडीएम ने उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं किया, बल्कि दबंगों को प्रश्रय देने जैसे हालात बनाते हुए गलत आख्या दे दी है। 
विकासखंड बिसौली के ग्राम सिचौली निवासी रामगुलाम और रामौतार को आवासीय पट्टे मिला है। इस पट्टे पर दबंगों का कब्जा है। कब्जे की शिकायत तहसील दिवस के माध्यम से जिलाधिकारी से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बाद में पीड़ितों ने सांसद धर्मेंद्र यादव के माध्यम से पुन: जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेकर उपजिलाधिकारी बिसौली को फिर कार्रवाई का निर्देश दिया। पीड़ितों का आरोप है कि उप जिलाधिकारी ने बावजूद इसके उनका पट्टा कब्जा मुक्त तो नहीं कराया, बल्कि जिलाधिकारी को आख्या भेज दी कि पट्टेदारों को तीन बार कब्जा दिलाया जा चुका है। जबकि मौके पर पीड़ितों को अभी तक कब्जा दिलाने का एक भी प्रयास नहीं हुआ है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों की कब्जेदारों से साठगांठ है और बिना कोई कार्रवाई किए ही निस्तारण-पत्र के रूप में आख्या जिलाधिकारी को भेज दी है। शिकायत कर्ताओं ने जिलाधिकारी को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि पूरे मामले की जांच कराकर पट्टों पर कब्जा दिलाने के साथ ही गलत आख्या देने पर भी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

-----
पुराना मामला है यह तो हो सकता है कि उन्होंने इस संबंध में डीएम को आख्या भेजी होगी। उन्हें केवल इतना याद है कि रामगुलाम अकेला गांव में रहता और रहने को मकान भी है। पट्टा की भूमि खाली पड़ी है। वह खुद ही इसमें कोई निर्माण कार्य नहीं करा रहा है। बाकी रामऔतार का भी का मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलाब चंद्र, एसडीएम, बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed