फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   victim girl filed misdeeds report against the accused after seven years in Budaun

शिक्षिका की घिनौनी करतूत: छात्रा को नशा देकर भाई से कराया दुष्कर्म, पीड़िता ने सात साल बाद लिखाई रिपोर्ट

Sun, 31 Mar 2024 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2024 05:05 PM IST
सार

पीड़ित छात्रा का कहना है कि यह मामला तब का है, जब वह कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा थी। उसकी उम्र 13 साल थी। उस वक्त उसकी शिक्षिका उसे कमरे पर ले गई और उसे नशीली चाय पिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद शिक्षिका के भाई ने उससे दुष्कर्म किया। उसने वीडियो भी बना लिया। वह सात साल तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। 

विज्ञापन
victim girl filed misdeeds report against the accused after seven years in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी कस्बे की एक युवती ने सात साल बाद दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। वर्ष 2016 में वह 13 साल की उम्र में कक्षा आठ की छात्रा थी। आरोप है कि तब उसके स्कूल में दूसरे समुदाय की एक शिक्षिका ने उसे अपने घर बुलाया था। उसे नशीला पदार्थ डालकर चाय पिलाई गई थी, जिससे वह बेहोश हो गई थी। शिक्षिका के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसकी वीडियो बना ली थी। तब से वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। जब वह नहीं माना तो युवती ने थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई और शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


20 वर्षीय युवती बिल्सी कस्बे के एक मोहल्ला की रहने वाली है। उसका कहना है कि यह मामला तब का है, जब वह कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा थी। उसकी उम्र महज 13 साल थी। उसकी कक्षा में एक शिक्षिका अंग्रेजी पढ़ाती थी। उसी दौरान शिक्षिका एक दिन उसे अपने कमरे पर ले गई थी। उस वक्त वह नादान थी, जिससे वह शिक्षिका के कमरे पर चली गई। 
विज्ञापन


इस डर से चुप रही पीड़िता 
वहां शिक्षिका ने उसे चाय पिलाई और अपने कमरे के बाहर निकलकर चली गई। चाय पीने के बाद उसे नशा होने लगा। शिक्षिका कमरे पर अपने भाई अदनान शेख को छोड़ गई थी। अदनान शेख ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। जब काफी देर बाद उसे होश आया तो आरोपी अदनान ने उसे वीडियो दिखाया और उसे वायरल करने की धमकी दी, जिससे वह डर गई। इससे युवती ने अपने घर पर कुछ नहीं बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तब से लेकर वर्ष 2023 तक आरोपी लगातार उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देता रहा। इस दौरान उसे ब्लैकमेल भी किया गया। आज भी उसके पास आरोपी की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। आरोपी उसको डराकर निकाह करने का दबाव बना रहा था। जब वह काफी परेशान हो चुकी तो उसने अपने परिवार वालों को बताया। 

उनके कहने पर ही युवती थाने आई और आरोपी अदनान शेख व उसकी बहन हिना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इसमें तुरंत कार्रवाई करते हुए सुबह आरोपी को मुजरिया रोड से गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ मारपीट के तीन मुकदमे पहले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed