{"_id":"6681e5784c969f974f09c8c7","slug":"vehicles-stuck-in-traffic-jam-on-mf-highway-three-km-journey-took-two-hours-badaun-news-c-123-1-sbly1018-121431-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एमएफ हाईवे पर जाम में फंसे वाहन, तीन किमी के सफर में लगे दो घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एमएफ हाईवे पर जाम में फंसे वाहन, तीन किमी के सफर में लगे दो घंटे
विज्ञापन
आकाश सक्सेना।
वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव बनकोटा के पास रविवार को भी जाम रहा। वजीरगंज के पेट्रोल पंप से बनकोटा तक तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को दो घंटे लग गए। जाम के कारण शनिवार व रविवार को पूरा दिन लोग परेशान रहे, इसके बाद भी प्रशासन और पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। एंबुलेंस व रोडवेज की बसें भी फंसीं।
बनकोटा के पास बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालने का काम कर रहे डंपर चालकों ने बारिश के मद्देनजर एमएफ हाईवे के किनारे डंपर खड़े कर दिए हैं। शनिवार को तीन घंटे जाम रहने के बाद भी रविवार को किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हाईवे पर करीब दो किलोमीटर तक एक साइड डंपर खड़े होने के कारण रास्ता संकरा हो गया है। एक ही तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही है। रविवार को भी सुबह करीब आठ बजे से हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया था। एक एंबुलेंस भी जाम में दो घंटे फंसी रही।
तीन किलोमीटर लंबे जाम में रोडवेज बसें भी फंस गईं। वहीं छोटे-बड़े वाहनों के पहिए थम गए। जाम में फंसे राजू ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी में मौत हो गई है। परिवार के साथ अलापुर जाने के लिए बिसौली से बस में बैठे थे, लेकिन यहां दो घंटे से जाम में फंसे हैं।
विज्ञापन
सैदपुर निवासी इशरत खां ने बताया कि वह जरूरी काम से बदायूं जाने के लिए बस में बैठे, लेकिन बनकोटा के पास जाम में बस फंस गई। दो घंटे बस में बैठना पड़ा है। उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया।
प्रशासन दे ध्यान, चालकों पर हो कार्रवाई
बस में सवार आनन्द सक्सेना निवासी बिसौली ने बताया कि जरूरी काम से बदायूं जा रहे हैं। अब जाम में फंस गए हैं। हाईवे पर इस तरह डंपर लगाना कानूनन अपराध है। चालकों पर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।
दूसरे दिन भी फंसा बिसौली एसडीएम का वाहन
एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल हर रोज बदायूं से बिसौली अपनी कार से आती-जाती हैं। जाम में उनकी गाड़ी भी फंस रही है, लेकिन उन्होंने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।