{"_id":"68eaa9eaa39c223955010079","slug":"vehicles-stuck-in-traffic-jam-in-front-of-mandi-for-the-third-day-badaun-news-c-123-1-sbly1035-148805-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मंडी के सामने तीसरे दिन भी जाम में फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मंडी के सामने तीसरे दिन भी जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
उझानी। बरेली- मथुरा हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने शनिवार दोपहर में फिर जाम लग गया। आवागमन सुचारू कराने के लिए पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।
मंडी समिति के पास जाम की शुरुआत पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। धान लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की धर्मकांटों के सामने लाइन लगी तो हाईवे से होकर बरेली और मथुरा की ओर निकले यात्री वाहन भी फंस गए। कार चालक की सूचना के बाद कोतवाली से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने अनाज लदे वाहनों को गोशाला मोड़ के पास रोक कर आवागमन सुचारू कराया।
जाम में फंसे कछला निवासी चंद्रमोहन ने बताया कि धान लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को फुटपाथ की बजाय सड़क घेर कर खड़े कर लिए जाने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। बता दें कि तीन दिन से हाईवे पर रोजाना जाम लग रहा है। शुक्रवार को तो करीब एक किलोमीटर दूर तक हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई थी। संवाद