{"_id":"67b0bfb86c1360c6b3077c27","slug":"vehicles-can-run-on-ganga-expressway-from-march-april-badaun-news-c-123-1-sbly1029-134339-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मार्च-अप्रैल से गंगा एक्सप्रेसवे पर दौड़ सकते हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मार्च-अप्रैल से गंगा एक्सप्रेसवे पर दौड़ सकते हैं वाहन
विज्ञापन
बिनावर क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे। संवाद
बदायूं। मेरठ से लेकर बदायूं होते हुए प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का काम जिले में 90 प्रतिशत से ज्यादा होने का दावा किया जा रहा है। निर्माण कंपनी एसजी इंफ्रा के अधिकारियों का कहना है कि मार्च तक जिले की सीमा का काम पूरा कर लिया जाएगा।
गंगा एक्सप्रेसवे की जिले में 92 किमी लंबाई है। यह बिल्सी से बिसौली होते हुए बिनावर और दातागंज तहसील क्षेत्र के 83 गांवों से होकर गुजर रहा है। एक्सप्रेसवे बना रही कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जिले में एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। बचा हुआ काम मार्च तक पूरा हो जाएगा।
92 किलोमीटर के हिस्से में दातागंज की तरफ नगरिया खन्नू में रामगंगा पर पुल बनाया जा रहा है। पुल पर एक तरफ का काम पूरा हो चुका है। दूसरे तरफ के हिस्से में स्लैब डाले जा रहे हैं। वहीं कौर मझरा गांव में पुल बन रहा है। मार्च तक यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
बिनावर में पुल को जोड़ने का काम चल रहा है। यहां पुल के किनारे मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। यह भी जल्द पूरा हो जाएगा। इसके अलावा बिल्सी से लेकर दातागंज तक सारा काम पूरा हो चुका है।
बता दें कि बिल्सी, बिसौली, बिनावर, दातागंज होते हुए जिले के 83 गांवों को जोड़ता हुआ शाहजहांपुर की तरफ गया है। एसजी इंफ्रा कंपनी के सीनियर मैनेजर दीपक कुमार का कहना है कि बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेस वे का 90 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो गया है। मार्च तक यहां सारा काम पूरा हो जाएगा।
दातागंज में बनेगा औद्योगिक गलियारा
गंगा एक्सप्रेसवे में दातागंज के पास ही औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 100 हेक्टेयर जमीन चाहिए होगी। यूपीडा स्तर से यहां पर उद्योगों को लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि करीब 400 किसानों से जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारी यहां आकर जमीन भी देख चुके हैं। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्ताव जा चुका है। पास होते ही इसके लिए जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।