फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicle theft report filed on court order

Budaun News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई वाहन चोरी की रिपोर्ट

Fri, 14 Feb 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Vehicle theft report filed on court order
बदायूं। कोर्ट के आदेश पर दातागंज पुलिस ने चार माह बाद माल वाहक वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव टांडा निवासी जुनैद पुत्र सुलेमान ने कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि उन पर माल वाहक वाहन था, जिसे वह स्वयं चलाते थे। 25 सितंबर 2024 को वह लालकुआं से वाहन में माल भरकर उसहैत आए थे। यहां माल उतारकर दातागंज होते हुए घर जा रहे थे।
रात करीब नौ बजे गांव बराही के पास उनके वाहन का इंजन अचानक खराब हो गया। इस वजह से उन्होंने वाहन को लॉक कर दिया। वह मिस्त्री को देखने के लिए चले गए। देर रात होने की वजह से उन्हें मिस्त्री नहीं मिल सका। जब वह वापस पहुंचे तो उनका वाहन गायब था। उन्होंने वाहन को इलाके में तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को भी कॉल करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल की बैटरी डाउन होने के कारण पुलिस से मदद नहीं मिल सकी। अगले दिन वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने दातागंज कोतवाली पहुंचे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर दातागंज पुलिस ने वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed