{"_id":"6ae649d20fd220a0cd009d42","slug":"vegetable-seller-charges-youth-with-shooting-investigation-launched-badaun-news-c-123-1-sbly1035-176704-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सब्जी विक्रेता ने लगाया युवक पर गोली मारने का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सब्जी विक्रेता ने लगाया युवक पर गोली मारने का आरोप, जांच शुरू
Sun, 01 Nov 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। बदायूं सब्जी मंडी में गोभी बेचने के लिए ई-रिक्शा बुक करके निकले युवक ने एक युवक पर सरेराह घेरकर गोली मार देने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घायल राहुल शाक्य (26) निवासी बसोमा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार तड़के गांव के हबीव शाह के ई-रिक्शा में गोभी लादकर बदायूं मंडी में बेचने के लिए निकले, तभी रास्ते में उन्हें घेर लिया गया। छीनाझपटी के बाद उनके ऊपर फायर कर दिया गया। गोली उनके कमर के पास से निकल गई, वह घायल हो गए। पुलिस ने राहुल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लाकर प्राथमिक उपचार भी कराया। चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि राहुल के शरीर पर गोली लगने जैसा कोई निशान नजर नहीं आया। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से भी जानकारी की। उन्होंने आरोपी को पहचान लिए जाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। फुटेज में भी कुछ नहीं पता चला। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि राहुल के गोली लगने की मेडिकल रिपोर्ट में भी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।