Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vande Mataram celebration week begins at Nehru Chowk

Budaun News: वंदे मातरम समारोह सप्ताह का नेहरू चौक से शुभारंभ

Sat, 15 Nov 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram celebration week begins at Nehru Chowk
वंदे मातरम समारोह सप्ताह का नेहरू चौक से शुभारंभ करते विहिप कार्यकर्ता। स्रोत- संगठन - फोटो : घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम।
बदायूं। विश्व हिंदू परिषद द्वारा वंदे मातरम समारोह सप्ताह का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर नेहरू चौक पर किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर की।
विज्ञापन


जिला मंत्री उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले में एक सप्ताह तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर लगातार सात दिन तक वंदे मातरम गाकर नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कहा कि वंदे मातरम हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति का संचार करने वाला अमर गीत है। वहीं विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वंदे मातरम त्याग, बलिदान और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि वंदे मातरम के माध्यम से भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में नीरज कोचर, अरविंद गुप्ता, आयुष अग्रवाल, मयूर गुप्ता, हरिओम पाठक, ऋषि वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed