{"_id":"6a3b888fc2bf31cff10179a1","slug":"vandalism-at-country-liquor-shop-case-registered-against-40-women-in-budaun-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: देसी शराब की दुकान में तोड़फोड़, 40 महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, गांव में बढ़ा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: देसी शराब की दुकान में तोड़फोड़, 40 महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, गांव में बढ़ा तनाव
Wed, 24 Jun 2026 01:05 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:05 PM IST
सार
बदायूं जिले के हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव में मंगलवार को महिलाओं ने देसी शराब की दुकान पर तोड़फोड़ की। उन्होंने शराब की पेटियां तालाब में फेंक दीं। सेल्समैन धीरेश की शिकायत पर पुलिस ने 40 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दुकान के बाहर प्रदर्शन करतीं महिलाएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव में संचालित देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम जमकर बवाल हुआ। दुकान न हटाने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर दुकान की दीवार तोड़ दी। कुछ महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने दुकान के अंदर रखी शराब को नष्ट कर दिया। ट्रेटा पैक फोड़कर बड़ी मात्रा में शराब नाली में बहा दी। पुलिस ने किसी तरह हालात काबू में किए। दुकान के सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने 40 महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
आबादी के बीच है दुकान
हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव में आबादी के बीच शराब की दुकान है। महिलाओं का आरोप था कि दुकान के कारण क्षेत्र में नशाखोरी बढ़ रही है, जिससे पारिवारिक कलह और सामाजिक समस्याएं जन्म ले रही हैं। शाम के समय शराब पीकर लोगों के अभद्र व्यवहार करने से महिलाओं का निकलना दूभर हो जाता है। नाबालिग बच्चों को भी इसकी लत लग रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जब ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार की शाम करीब पांच बजे महिलाएं दुकान के बाहर एकत्र हो गईं।
विज्ञापन
Trending Videos
दुकान की दीवार तोड़ी
इसकी भनक लगते ही दुकानदार दुकान बंद कर मौके से भाग निकला। इसके बाद महिलाओं ने खिड़की के नीचे दीवार तोड़कर अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। अंदर रखीं देसी शराब की पेटियां बाहर निकालकर ट्रेटा पैक फोड़ दिए और शराब नाली में बहा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आबकारी निरीक्षक सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि कई महिलाओं ने दुकान में रखी लगभग 10 पेटी शराब निकालकर नष्ट कर दी। दुकान में भी काफी तोड़फोड़ हुई। सेल्समैन धीरेश किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला था। उसकी ओर से थाने में तहरीर दी गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुकान पर हमला और नुकसान पहुंचाने के आरोप में गांव की संगीता, नेत्रपाल की पत्नी, हरपाल की पत्नी, गंगा सिंह की पत्नी सहित 30 से 40 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिलाओं के विरुद्ध एफआईआर होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।