फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Van collided with road roller on highway, one killed, five injured

हाईवे पर रोड रोलर से टकराई वैन, एक की मौत, पांच घायल

Sat, 20 Mar 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Van collided with road roller on highway, one killed, five injured
बदायूं। मुरादाबाद- फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार रात एक मारुति वैन रोड रोलर से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। बताते हैं कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे एक मारुति वैन शहर से बिसौली की ओर जा रही थी। यह वैन वजीरगंज कस्बे के नजदीक पहुंची थी कि उसी दौरान सामने से आ रहे रोड रोलर से टकरा गई, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे को देखकर राहगीर वाहन चालक रुक गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी जिससे एसओ वजीरगंज अमित कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस बुलवाकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। इनमें गांव मई बसई निवासी बलदाऊ (70) की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं। घायलों के नाम पते मालूम नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed