फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Valmiki got respect in society And assurance of vote

वाल्मीकि समाज में सम्मान मिला और वोट का आश्वासन भी

Sat, 28 Mar 2015 08:08 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 28 Mar 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन

विकास की हर रोज नई इबारत लिखने में लगे रहे सदर विधायक आबिद रजा वाल्मीकि समाज के बीच पहुंचे तो उन्हें सम्मान मिला और उनकी पत्नी फात्मा रजा को वोट देने का आश्वासन भी। रजा का वाल्मीकि समाज ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और चेयरमैन पद की प्रत्याशी फात्मा रजा को पूरी ताकत से वोट देने का ऐलान किया।

विज्ञापन

लोटनपुरा में हुई सभा में वाल्मीकि समाज के तमाम लोगों ने विधायक श्री रजा का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सभासद पति नवीन विद्यार्थी ने कहा कि मेरे समाज का बड़ा वर्ग दैनिक मजदूर है। श्री रजा को विश्वास दिलाया कि पूरा समाज फात्मा रजा को वोट देगा। कालीचरन वाल्मीकि ने कहा मेरी कुर्बानी भी समाज के लिए है। समाज की भलाई का काम चाहता हूं। मेरा वायदा कि मैं आपकी बेगम को भारी मतों से जिताएंगे। विजय मसीह ने कहा कि विधायक श्री रजा ने हर समाज के  भले का काम किया। विकास के नाम पर पूरा समाज उनके साथ है। खुनक प्रधान छोटेलाल, रमेश डी लाल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक आबिद रजा ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने जब भी पगड़ी पहनाई, उनको विजय मिली। मैंने सम्मान में कभी कमी नहीं आने दी। कहा कि संविदा कर्मियों को चार हजार रुपये महीने मिलते थे। मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आजम खां से कहकर संविदा सफाई कर्मियों का मानदेय 14 हजार रुपये महीने से अधिक करवा दिया है। उन्होंने कहा कि जो काम आप करते हैं, वह यहां के लोगों को ही नहीं बल्कि भगवान के यहां भी उन्हें प्यार मिलता है। यहां पैसे के रूप में कुछ मिल जाता है, मगर वहां सिर्फ जन्नत का सुख होता है। श्री रजा ने भरोसा दिलाया कि वह नगर विकास मंत्री आजम खां से आपके हित में हर काम करा दूंगा। इस मौके पर अन्नो चरन वाल्मीकि, रीना डी लाल, संदीप रत्नाकर, विजय मसीह, अनिल, दिलीप, शरद वाल्मीकि, रोहित जोंटी, शेखर आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed