{"_id":"629a62047d4b9c6e527a8be7","slug":"vaccination-badaun-news-bly4870975193","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेज बंद होने से धीमी पड़ी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-कॉलेज बंद होने से धीमी पड़ी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार
विज्ञापन
टीका लगवाती बच्ची। फाइल फोटो
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण 12 से 14 और 15 से 17 साल के आयु वर्ग में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है। ऐसे में दूसरा टीका लगवाने के मामले में 12 से 14 साल के आयु वर्ग में बदायूं प्रदेश में 35 और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 50 वें स्थान पर खिसक गया है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दूसरे टीके के मामले में भी प्रदेश स्तर पर बदायूं की 50 वीं रैंक है।
कोरोना टीकाकरण के संबंध में 30 मई को जारी रैंक के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के माथे पर बल दिखने लगा है। जिले को 12 से 14 आयु वर्ग में 1.32 लाख बच्चों और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 2.19 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। स्कूल कॉलेजों के खुले रहने के दौरान तो टीकाकरण की रफ्तार ठीक रही, लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से रफ्तार धीमी हो रही है।
12 से 14 आयु वर्ग में 96.11 फीसदी बच्चों को पहला टीका लगाया जा चुका है। पहले टीके के मामले में बदायूं प्रदेश में 18 वें स्थान पर है। वहीं दूसरे टीके की बात करें तो अब तक 31.08 फीसदी बच्चों को ही दूसरा टीका लगाया गया है। यहां पर बदायूं की प्रदेश में रैंक 35 वीं है।
विज्ञापन
5 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 2.19 लाख किशोर-किशोरियों के लक्ष्य के सापेक्ष 98.44 फीसदी को पहला और 70.45 फीसदी को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। पहले टीके में बदायूं की रैंक 35 और दूसरे में 50 वीं है। स्कूल-कॉलेज बंद होने से फिलहाल टीकाकरण को रफ्तार मिलती नहीं दिख रही। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 89.43 फीसदी को दूसरा टीका लगाया जा चुका है।
-
स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण बच्चों और किशोर-किशोरियों को दूसरा टीका लगाने की रफ्तार कुछ कम हुई है। यह बात सही है कि प्रदेश स्तर पर जिले को जिस रैंक पर होना चाहिए उससे वह पीछे हैं। टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। अभिभावकों को भी चाहिए कि अगर बच्चे को दूसरा टीका लगाने का समय हो गया है तो वह उसे टीका लगवाएं। स्कूल-कॉलेजों के खुलने पर वहां भी शिविर लगवाए जाएंगे।
-डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
--------------
दो संक्रमित स्वस्थ, अब जिले में एक सक्रिय रोगी
बदायूं। पिछले दिनों मिले तीन कोरोना संक्रमितों में दो स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में एक सक्रिय संक्रमित शेष है। ये तीनों दातागंज, उझानी और जगत ब्लॉक के थे। जगत ब्लॉक के संक्रमित को ट्रेस करने के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया था। ट्रेसिंग ऑफीसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि अब जिले में एक सक्रिय संक्रमित है। होम क्वारंटीन की मियाद अब 14 के स्थान पर सात दिन है। संवाद