फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vaccination

एक दिन में 24 हजार से ज्यादा किशोर-किशोरियों को लगाया गया टीका

Sun, 16 Jan 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
vaccination
जिला अस्पताल में टीका लगवाता एक व्यक्ति। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शनिवार को जिले में 449 केंद्रों पर 40 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। 24 हजार से ज्यादा किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया। शनिवार को पहली बार 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं के टीकाकरण के लिए 360 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 603 लोगों ने वैक्सीन की बूस्टर डोज ली। 369 टीकाकरण केंद्रों पर 24625 छात्र-छात्राओं ने कोरोना का पहला टीका लगाया। 89 केंद्रों पर 2701 लोगों ने पहला और 12308 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। किशोर-किशोरियों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ था। 15 जनवरी तक जिले में 2.19 लाख छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाना था। इसके लिए प्रतिदिन जिले को 20 हजार टीके लगाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन छात्र-छात्राओं का टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ सका। इसके चलते छात्र-छात्राओं के टीकाकरण की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि छात्र-छात्राओं का टीकाकरण अब रफ्तार पकड़ रहा है।
विज्ञापन

---------------
निरीक्षण में सीएमओ को डॉक्टर समेत दो गायब मिले
बदायूं। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने शनिवार को उझानी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में भर्ती मरीजों से बात करने के साथ दवाओं की उपलब्धता के बारे में जाना और प्रसव कक्ष देखा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को यहां डॉ. मेनका सक्सेना और स्टफ के आयुष रस्तोगी अनुपस्थित थे। सीएमओ ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सीएमओ ने गांव संजरपुर गुलाल मे कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed