फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vaccination

7807 किशोर-किशोरियों को लगाया गया कोरोना का टीका

Wed, 05 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
vaccination
कोविड-19 की वैक्सीन लगवाता छात्र। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मंगलवार को जिले में कुल 31509 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 15 से 18 आयु वर्ग के 7807 किशोर और किशोरियां शामिल रहे। मंगलवार को जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के लिए 110 और अन्य के लिए 195 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

15 से 18 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण सोमवार से शुरू हुआ था। इस आयु वर्ग के 2.19 लाख किशोर और किशोरियों को 15 फरवरी तक पहला टीका लगाया जाना है। पहले टीके के 27 दिन बाद दूसरा टीका लगाने को अभियान चालू होगा। मंगलवार को इस आयु वर्ग के लिए 110 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। यहां 7807 किशोर और किशोरियों ने टीका लगवाया। सोमवार को पहले दिन इस आयु वर्ग के 6825 किशोर-किशोरियों ने टीका लगवाया था। बुधवार को भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

इधर, 195 केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक हर आयु वर्ग का टीकाकरण किया गया। यहां 9556 लोगों ने पहला और 14146 लोगों ने कोरोना का दूसरा टीका लगवाया। हालांकि, जिले को प्रतिदिन 20 हजार किशोर-किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। अधिकारियों का कहना है कि अब टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर। सीएचसी के अंतर्गत ब्लॉक वजीरगंज में 10 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां 535 किशोर और किशोरियों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। बगरैन के बदन सिंह इंटर कॉलेज में 80 छात्र-छात्राओं को कोरोना का टीका लगाया गया।

-
छात्र-छात्राओं में दिखा टीकाकरण को लेकर उत्साह
बिल्सी। छात्र-छात्राओं में दूसरे दिन भी कोरोना टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखा। मंगलवार को नगर के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में टीकाकरण केंद्र बनाया गया। यहां 15 से 18 तक आयु वर्ग के 199 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता, लवकुमार, अजय गिरि, सुधाकर शर्मा, विपिन कुमार, अक्षय कुमार आदि का सहयोग रहा। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में 98 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed