फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vaccination

आज लॉकडाउन में भी होगा कोरोना का टीकाकरण

Sat, 24 Apr 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बदायूं। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन के दौरान भी टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जिले को इस दौरान 4500 वैक्सीन की सप्लाई भी मिल गई है। पहले से चार हजार वैक्सीन उपलब्ध भी हैं। शनिवार को सीएचसी और पीएचसी के साथ जिला और जिला महिला अस्पताल टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अब तक जिले में 1.50 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें 1.22 लाख लोग 45 वर्ष से ऊपर के हैं। हालांकि, वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण पूरी रफ्तार के साथ नहीं हो पा रहा। ऐसे में सरकार ने टीकाकरण लगातार जारी रखने का निर्णय लिया है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए शनिवार और रविवार का लॉकडाउन किया गया है। शुक्रवार को मिले दिशा निर्देशों में कहा गया है कि शनिवार को भी टीकाकरण किया जाए। सरकार का लक्ष्य कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाना है। एक मई से 45 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण शुरू होना है। इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। वैक्सीन की डिमांड भी भेजी गई है। डीआईओ डॉ. मोहम्मद असलम के अनुसार शनिवार को लॉकडाउन में भी टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। फिलहाल स्टॉक में 8500 वैक्सीन उपलब्ध हैं। जल्द और सप्लाई मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed