{"_id":"659fb832afe7175eb3066e83","slug":"ustad-rashid-khan-laid-to-rest-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rashid Khan: पद्मभूषण उस्ताद राशिद खान को किया सुपुर्द-ए-खाक, कोलकाता में हुआ था निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rashid Khan: पद्मभूषण उस्ताद राशिद खान को किया सुपुर्द-ए-खाक, कोलकाता में हुआ था निधन
Thu, 11 Jan 2024 03:13 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 11 Jan 2024 03:13 PM IST
सार
राशिद खान करीब 40 साल पहले कोलकता में जाकर बस गए थे। वह मूल रूप से बदायूं के कबूलपुरा के निवासी थे। यहां उनका पैतृक आवास है और यहीं उनका जन्म हुआ। राशिद खान के नाना सहसवान रामपुर घराने के पद्मभूषण उस्ताद निसार हुसैन खान थे।
विज्ञापन
उस्ताद राशिद हुसैन को किया सुपुर्द-ए-खाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहसवान-रामपुर घराने के शास्त्रीय गायक बदायूं के मूल निवासी उस्ताद राशिद खान का मंगलवार को कोलकाता में निधन हो गया था। वह काफी समय से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे। उनके शव को बदायूं लाकर बृहस्पतिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
राशिद खां करीब 40 साल पहले कोलकता में जाकर बस गए थे। वह मूल रूप से बदायूं के कबूलपुरा के निवासी थे। यहां उनका पैतृक आवास है और यहीं उनका जन्म हुआ। राशिद खान के नाना सहसवान रामपुर घराने के पद्मभूषण उस्ताद निसार हुसैन खान थे। इन्हीं से उन्होंने छह साल की उम्र में संगीत की शिक्षा ली। करीब 10 साल की उम्र में ही वह उस्ताद निसार खान के साथ कोलकाता चले गए थे और वहीं आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी में संगीत की तालीम ली। राशिद खान की गिनती देश के प्रतिष्ठित गायकों के रूप में की जाती है।
विज्ञापन
उन्हें साल 2006 में पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है। साल 2022 में उन्हें पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनका शव बदायूं आया। यहां सभी ने उनका दीदार किया। इसके बाद दोपहर में छोटे सरकारी की जियारत के पास स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत रामपुर सहसवान घराने के कई गायक मौजूद रहे।
विज्ञापन