फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   usmani said about muslim law

मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप कर रही केंद्र सरकार

Wed, 12 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 12 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
usmani said about muslim law
मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप कर रही केंद्र सरकार 
सुप्रीम कोर्ट में चल रहे तीन तलाक के मुद्दे पर आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी ने केंद्र सरकार द्वारा हलफनामा दाखिल करने को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके केंद्र सरकार मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में हस्तक्षेप कर रही है। 
विज्ञापन

डॉ. उस्मानी ने कहा कि हिंदुस्तान के संविधान ने सभी को अपने धर्म के अनुसार जीवन व्यतीत करने और उसका प्रचार प्रसार करने की आजादी दी है, लेकिन तीन तलाक के मुद्दे पर केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करना संविधान के विरुद्ध है।  सरकार महिलाओं को समान अधिकार दिए जाने का बहाना बनाकर मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप करने का रास्ता तलाश कर रही है। साथ ही केंद्र सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार देश में कॉमन सिविल कोड थोपने की ओर अपने कदम बढ़ाना चाहती है। डॉ. उस्मानी ने कहा मुस्लिम लीडरशिप केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर नजर रखे हुए है। मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड में दखलंदाजी की गई, तो मुस्लिम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed