फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Urea sold at overrate, stock shown as nil, case filed against two

Budaun News: ओवररेट बेची यूरिया, स्टॉक दिखाया निल, दो के खिलाफ मुकदमा

Thu, 28 Aug 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Urea sold at overrate, stock shown as nil, case filed against two
अलापुर। ककराला में ओवररेट यूरिया बेचने और अवैध भंडारण के मामले में जिला कृषि अधिकारी ने दो विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि 24 अगस्त को उन्हें कुछ वीडियो मिले। उसे देखकर लगा कि मैसर्स जय किसान खाद भंडार पर किसानों को ओवररेट यूरिया बेची जा रही है। 25 अगस्त को उनकी टीम ने ककराला स्थित मैसर्स जय किसान खाद भंडार पर छापा मारा। टीम ने पाया कि किसानों को ओवररेट यूरिया बेची जा रही है। इतना ही नहीं दुकान पर डीएपी के 164, एनपीके के 10, पोटाश के 27 और एसएसपी के 49 बैग रखे हुए थे। पीओएस देखी गई तो स्टॉक में यह नहीं दिखाया गया था।

कस्बा ककराला के वार्ड-18 निवासी खाद विक्रेता मोहम्मद वसीम और मोहम्मद तहजीब ने इस संबंध में अभिलेख भी नहीं दिखा सके। डीएपी, एनपीके व पोटाश आदि को दुकान के एक कमरे में रखवाकर उसे सील कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी की ओर से अवैध भंडार और ओवररेट बिक्री के मामले में दोनों विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम की इस कार्रवाई से अन्य विक्रेताओं में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed