{"_id":"56d11461d467156897916e9a1c860906","slug":"urea-s-black-marketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को जा रही खाद लदा ट्रक पकड़ा गांव वालों ने निकाल दी हवा, हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी को जा रही खाद लदा ट्रक पकड़ा गांव वालों ने निकाल दी हवा, हंगामा किया
कादरचौक।
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधन सहकारी समिति निजामाबाद से अल सुबह मिनी ट्रक में यूरिया खाद भरकर कहीं भेजी जा रही थी। ग्रामीणों ने इसे रोकने का प्रयास किया तो मिनी ट्रक चालक तेजी से चलाने लगा। ग्रामीणों ने किसी तरह इसे रोककर इसके पहियों की हवा निकाल दी। खाद की ब्लैक होने की कहकर जमकर हंगामा किया। समिति सचिव से भी ग्रामीणों से झड़प हुई।
गांव वालों का आरोप था कि रात के अंधेरे में यहां से खाद की ब्लैक होती है। गांव वालों की भीड़ बढ़ती रही और हालत बिगड़ते रहे। दो घंटे बाद पुलिस पहुंची लेकिन भीड़ के दबाव के कारण पुलिस बैक फुट पर रही। बाद में एसडीएम प्रदीप यादव, तहसीलदार राजमणि मिश्रा, नायब तहसीलदार विमल शुक्ला मौके पर पहुंचे। भीड़ को समझाकर शांत किया। बाद में लाइन लगवाकर खाद का वितरण कराया। व्यवस्था को पुलिस को भी बुलाया गया।
लोगों के आरोप गलत हैं। मिनी ट्रक में किसानों का ही खाद था। जिसे लोग खुद लेकर जा रहे थे। कुछ लोगों की चौकीदार से नोकझोंक हुई थी। जिससे गाड़ी रोक ली थी।
विज्ञापन
- रनवीर सिंह, सचिव
लोगों को किसानबही लेकर आना चाहिए। उसी आधार पर खाद वितरण होगा। लेखपाल से सम्यक प्रमाणित भी होनी चाहिए। कालाबाजारी होती है तो उसकी जांच होगी।
- प्रदीप यादव, एसडीएम, सदर