फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   upvaas

अवर अभियंताओं ने रखा सामूहिक उपवास

Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
upvaas
बदायूं। अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता, जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देकर सामूहिक उपवास रखा।
विज्ञापन

जिला सचिव धर्मात्मा कुमार ने कहा कि राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की ओर से शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन के साथ द्विपक्षीय वार्ता लगातार की जा रहीं है। इसमें लंबित वेतन विसंगतियों, एसीपी, वरिष्ठता, अधिष्ठान संबंधी समस्याओं के साथ ही विभाग की तेजी से बदल रही कार्यप्रणाली के दौरान रोज विभागीय कार्यों में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के निराकरण कराने की मांग की जा रही है। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में भी ऊर्जा प्रबंधन से बात कर और परस्पर सहयोग से संवर्ग की समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाता रहा है।
विज्ञापन

ऊर्जा प्रबंधन की ओर से सकारात्मक समाधान न होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। सुनील वर्मा ने कहा कि केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा पूर्व में किए गए आंदोलन कार्यक्रम के अनुपालन में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के सभी अवर अभियंताओं की ओर से विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के समक्ष 24 घंटे का सामूहिक उपवास रखा है। इस मौके पर शील प्रकाश पांडे, जगदीश, एजाज हाशमी, प्रमोद कुमार राणा, संतोष कनौजिया, शैलेश कुमार, सुनील वर्मा, मोहम्मद मियां कुरैशी, राहुल श्रीवास्तव, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed