फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uproar over Deaths of Two Sick Cattle; 20 Others Sent to Another Cow Shelter

Budaun News: बीमार गोवंश में दो की मौत पर हंगामा, 20 दूसरे गोआश्रय भेजे

Sun, 22 Mar 2026 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar over Deaths of Two Sick Cattle; 20 Others Sent to Another Cow Shelter
उझानी के मलिकपुर- पटपरागंज के गोआश्रय के बाहर जुटी लोगों की भीड़। संवाद
उझानी। पटपरागंज मलिकपुर के गोआश्रय में शनिवार को दो गोवंश की मौत हो जाने पर ग्रामीणों की नाराजगी सामने आ गई। उन्होंने गोवंश की देखभाल में लापरवाही और केयर टेकरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस बीच 20 गोवंश को दूसरे गोआश्रय में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

हंगामा रविवार शाम करीब तीन बजे हुआ। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मलिकपुर पटपरागंज का गोआश्रय उझानी- भदरौल रोड के किनारे है। गोआश्रय में करीब दो सौ गोवंश बताए गए हैं। दो दर्जन से अधिक गोवंश अहीरवारा के गोआश्रय से आए थे। इनमें दो गोवंश की शनिवार दोपहर मौत हो गई। मृत गोवंश शारीरिक रूप से कमजोर बताए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एक दर्जन से अधिक गोवंश बीमार हैं। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने गोआश्रय के पास इकट्ठे होकर केयर- टेकरों लापरवाही का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गोआश्रय में घुसकर गोवंश की स्थिति पर भी गौर किया। एनजीओ के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बीमार 20 गोवंश को दूसगे गोआश्रय में शिफ्ट करवा दिया गया। गोआश्रय के संचालक मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया। संचालक ने बताया कि दो दिन पहले गोआश्रय एनजीओ के हवाले कर दिया गया था। देखरेख की जिम्मेदारी एनजीओ की है।


पटपरागंज के गोआश्रय में कुछ पशु बीमार हैं। उनका इलाज भी चल रहा है। संचालक के जरिये पता लगा कि दो गोवंश की मौत हो गई थी। इसे लेकर कुछ लोग आरोप- प्रत्यारोप लगाने लगे थे। जांच करवा रहे हैं।- सर्वज्ञ अग्रवाल, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed