फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Upper primary school teacher dies in suspicious circumstances

उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ

Mon, 12 Sep 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Upper primary school teacher dies in suspicious circumstances
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर 48 वर्षीय शिक्षक ताहिर हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी पांच दिन पहले मामूली विवाद पर अपने मायके चली गई थीं। तब से शिक्षक अपने घर पर अकेले थे।
विज्ञापन

कासगंज में गंजडुडवारा के मूल निवासी ताहिर हुसैन उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटला में सहायक अध्यापक थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक ताहिर हुसैन ने कस्बे के पठानटोला में अपना मकान बनवा लिया है। करीब पांच माह से वह उझानी में ही रह रहे थे। उनका निकाह सहसवान निवासी फरहा के साथ हुआ था। पांच दिन पहले उनका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर फरहा अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक ताहिर हुसैन की तबीयत खराब हो गई। इस पर नजदीकी लोग उन्हें निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। दोपहर करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर उनकी पत्नी कॉलेज पहुंच गईं। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। पत्नी ने बताया कि उनका पति से पांच दिन पहले मामूली विवाद हुआ था। तब से वह अपने मायके में थीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शिक्षक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। फिलहाल उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed